मनोरंजन

परेशानी में छिपी ट्रेजेडी और डर में छिपी उम्मीद – थामा का रहस्यमयी सफर

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ से आखिरकार पूरी स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। लुक्स सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना आलोक का किरदार निभा रहे हैं, जो इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उनके फर्स्ट लुक में वह अंधेरे माहौल में इंटेंस अंदाज़ में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

रश्मिका मंदाना का किरदार ताड़का है, जिसे इंसानियत के लिए रोशनी की पहली किरण बताया गया है। उनके लुक में गुस्सा और रहस्य झलकता है। हरे रंग की ड्रेस और बिखरे बालों के साथ वह जंगल में खड़ी दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी यक्षसन के रोल में हैं, जो कहानी का मुख्य विलेन है और अंधेरे का बादशाह कहलाता है। पोस्टर में नवाज डरावनी हंसी के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे एक विशालकाय प्रतिमा और आग से भरी आंखें नज़र आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


परेश रावल इस फिल्म में राम बजाज गोयल का किरदार निभा रहे हैं। यह एक ऐसा शख्स है, जो कॉमेडी में भी ट्रेजेडी ढूंढ लेता है। उनके लुक में चश्मा, स्वेटर और चिंता से भरा चेहरा दिखाई देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


मेकर्स ने बताया है कि 19 अगस्त को ‘थामा’ की दुनिया की पहली झलक (टीज़र) दर्शकों के सामने लाई जाएगी। आदित्य सरपोतदार निर्देशित यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button