भारतलाइफस्टाइल

छठ पूजा पर ट्रैफिक अलर्ट: दिल्ली-NCR के कई रास्तों पर लगा जाम – ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

छठ महापर्व की रौनक पूरे देश में दिखाई दे रही है, खासकर बिहार, दिल्ली और एनसीआर में इस पर्व की भव्यता देखते ही बनती है. घाटों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं. रविवार को खरना के बाद अब सोमवार को संध्या अर्घ्य का पर्व मनाया जाएगा, जिसके लिए हजारों की संख्या में लोग आर्टिफिशियल घाटों और नदियों के किनारे पहुंचेंगे.

इसी बीच दिल्ली और नोएडा में भारी ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है. राजधानी में कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है.

दिल्ली में इन इलाकों में रहेगा जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 27 अक्टूबर दोपहर से 28 अक्टूबर सुबह तक के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक पूर्वी, मध्य, दक्षिण और उत्तर दिल्ली के कई हिस्सों में भारी भीड़भाड़ की आशंका है.

जिन सड़कों पर जाम की संभावना सबसे अधिक है, उनमें शामिल हैं:

  • पूर्वी, मध्य/उत्तर, दक्षिण/दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम/बाहरी और पश्चिमी दिल्ली में प्रमुख तालाबों के पास भारी जाम की आशंका है.
  • जाम की संभावना वाली सड़कें: एमबी रोड, कालिंदी कुंज खादर रोड, आगरा कैनाल रोड और रोड नंबर 13.
  • भजनपुरा, गांधी नगर और खजूरी खास इलाके में डायवर्जन के कारण यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएँ.
  • सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो का उपयोग करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें.
  • किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
  • दिल्ली यातायात पुलिस चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें

इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मुख्य सड़कों पर जाम न लगे.

मेट्रो से सफर करने की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से निजी वाहनों की बजाय दिल्ली मेट्रो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
साथ ही कहा गया है कि सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
लोगों से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से रीयल टाइम अपडेट लेते रहने की अपील की गई है.

नोएडा में भी डायवर्जन लागू

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी छठ पर्व के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नोएडा में यह पर्व यमुना (कालिंदी कुंज), हिंडन नदी पुल, कुलेशरा, चोटपुर, बहलोपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए सहित कई जगहों पर मनाया जा रहा है.

27 से 28 अक्टूबर तक भारी से हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश डायवर्ट किया जाएगा.
ग्रेटर नोएडा और कालिंदी कुंज से होकर गुजरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

नोएडा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया है, जिस पर लोग ट्रैफिक की जानकारी ले सकते हैं.

पटना में भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

उधर पटना में छठ पूजा के चलते कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. गंगा घाटों और कृत्रिम तालाबों की ओर जा रहे वाहनों के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में यातायात धीमा है.

घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक अपडेट

छठ पूजा के दौरान दिल्ली, नोएडा और पटना जैसे शहरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने की वजह से ट्रैफिक पर खासा असर पड़ सकता है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट अपडेट जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी न हो.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button