ताज़ा खबरेंभारत

Tokyo Paralympics: प्रवीण कुमार ने टोक्यो में रचा इतिहास, ऊंची कूद में भारत को दिलाया सिल्वर मैडल; देखें ऐतिहासिक वीडियो

भारतीय पैरा-एथलीट्स ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों को भारत के लिए यादगार बना दिया है। ऐसा इसीलिए क्युकी भारत को शुक्रवार को मौजूदा खेलों में 11वां पदक प्रवीण कुमार ने टी64 वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में दिलाया है। उन्होंने 2.07 मीटर ऊंची छलांग लगाकर नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया और सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

https://twitter.com/ParalympicIndia/status/1433659210609283072?s=20

कौन रहा किस स्थान पर ?

इधर इस मुकाबले में नोएडा के रहने वाले प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि पोलैंड के पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो ने 2.04 मीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता।

देखें भारत के पदकों की संख्या।

11 पदक के साथ भारत टोक्यो पैरालंपिक खेलों में 36वें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। बता दे भारत का पैरालंपिक खेलों के इतिहास में यह अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के पदकों की संख्या पहली बार 2 अंकों तक पहुंची है।

देश में ख़ुशी की लहर,लगा बधाइयों का ताता

प्रवीण कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, प्रवीण के पैरालंपिक में सिल्वर पदक जीतने पर गर्व है, यह मेडल उनके कठोर परिश्रम और लगातार मेहनत का परिणाम है, उन्हें बधाइयां। प्रवीण को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button