ताज़ा खबरेंलाइफस्टाइल

ITR फाइल करने का आज भर आखिरी मौका, जानें क्यों बढ़ी डेडलाइन

वित्त वर्ष 2025 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समय-सीमा एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है. इसके चलते अब तक जो करदाता आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं, अब उनके पास 16 सितंबर 2025 तक का मौका है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देर रात जारी बयान में कहा कि एसेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए इनकम टैक्स फाइल करने की लास्ट डेट 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई है. CBDT ने साफ किया कि सर्विसेज में बदलाव को लेकर ई-फाइलिंग पोर्टल 16 सितंबर को सुबह 12:00 बजे से 2:30 बजे तक मेंटिनेंस पर रहेगा.

दरअसल, जिन लोगों ने अभी तक असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे अब बिना किसी जुर्माने के अब भी ऐसा कर सकते हैं. कारण कि आयकर विभाग ने समय सीमा एक दिन और बढ़ाकर मंगलवार यानी 16 सितंबर कर दी है. इससे पहले बिना किसी जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार यानी 15 सितंबर थी. 15 सितंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न करने की तारीख तक बहुत से यूजर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे. वेबसाइट में भी तकनीकी खामी थी.

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान तकनीकी खामियों की शिकायत की थी. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए समय-सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इस आशय की अधिसूचना अलग से जारी की जा गई है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button