भारत

त्रिपुरा में सीमा पार मवेशी चोरी के प्रयास में तीन बांग्लादेशी तस्करों की मौत: विदेश मंत्रालय

त्रिपुरा के खोवाई ज़िले के सीमावर्ती बिद्याबिल गांव में 15 अक्टूबर को हुई हिंसक घटना पर अब विदेश मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया है। दो दिन पहले हुई इस घटना में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई थी, जिन्हें ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में पकड़कर पीट दिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर को तीन बांग्लादेशी तस्कर भारतीय सीमा के करीब 3 किलोमीटर अंदर घुस आए थे। वे मवेशी चोरी की कोशिश कर रहे थे, जब स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तस्करों ने लोहे की रॉड और चाकुओं से ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दो तस्कर घटनास्थल पर मृत पाए गए, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों शवों को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बांग्लादेश को सौंप दिया गया है।

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में हत्या और अवैध घुसपैठ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद सीमा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button