वो फिल्मी सितारें जिन्होंने विक्रांत मैसी की तरह ही लिया अपने करियर से संन्यास

हालही में Sector 36, छपाक, 12वीं फेल और हसीन दिलरूबा जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने सोमवार, 2 दिसंबर को सुबह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए करियर से रिटायरमेंट लेने का ऐलान करके सबसे सदमें में डाल दिया. बता दें कि यह विक्रांत का पीक है क्योंकि बीते साल विक्रांत के लिए काफी अच्छे गए हैं क्योंंकि विक्रांत ने अपनी शानदार हिट्स देकर फैंस के दिल में अपनी जगह पक्की की. ऐसे में फिल्म करियर से सन्यास लेना चौका देने वाला है.
पर आज हम यहा सिर्फ बात विक्रांत मैसी की नहीं करेंगे बल्कि कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री की करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने फिल्म किरयर से संन्यास लेकर उनके फैंस को सोच में डाल दिया. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है वह कलाकार, साथ ही जानते हैं कि किसने दिए कितने हिट्स…
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey)

एक्टर विक्रांत मैसी ने सोमवार, 2 दिसंबर को सुबह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए करियर से रिटायरमेंट का ऐलान किया. विक्रांत ने यह निर्णय 37 साल की उम्र में किया. विक्रांत मैसी ने बॉलिवुड के अलावा कई Web Series और टेलिविजन पर भी काम कर अपना नाम डंका मनवाया है. विक्रांत ने हार्फ गर्लफ्रेंड, Sector 36, छपाक, 12वीं फेल और हसीन दिलरूबा जैसी कई हिट फिल्में दीं.
जायरा वसीम (Zaira Wasim)

दंगल गर्ल जायरा वसीम भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने करियर के पीक पर फिल्म जगत से नाता तोड़ लिया. दंगल फिल्म से अपना नाम बनाने वाली जायरा वसीम ने खूब लोकप्रियता बटोरी लेकिन ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘स्काई इज पिंक’ जैसी फिल्मों में दिखने के बाद ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से अलविदा ले लिया. बता दें कि जायरा के रिटायर होने की खबर और उनके बयानों के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी.
असिन (Asin)

साउथ की कई फिल्मों में अपना करिश्मा दिखा चुकीं असिन ने आमिर खान की फिल्म गजनी से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. यह असिन की पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई थी. इसके बाद इन्होंने सलमान के साथ रेडी जैसी हिट फिल्म भी अपने फैंस को दी. लेकिन चंद हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी कर ली थी. शादी के बाद से एक्ट्रेस एक्टिंग से पूरी तरह दूर हैं.
इमरान खान (Imran Khan)

जेनेलिया डीसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आमिर खान के भांजे इमरान खान लोगों के दिल में चॉकलेट बॉय लुक से जादू चला जा चुके हैं. लेकिन कई फ्लॉप फिल्मों के बाद इमरान खान ने 2015 में एक्टिंग से संन्यास ले लिया था.
आयशा टाकिया (Ayesha Takia)

चंद बॉलिवुड फिल्मों में काम करने वाली ग्लैमरेस एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने 2009 में फिल्मों से सन्यास ले लिया था. “टार्जन द वंडर कार” और वॉन्टेड जैसी फिल्म में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने राजनेता फरहान आजमी से शादी कर अपने एक्टिंग करियर पर पॉज़ लगा दिया था.





