ताज़ा खबरेंभारत

यह ध्वज संकल्प, सफलता, सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है..” PM Modi

अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण आ गया है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहरा दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र पल में हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम को नमन किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिससे रामनगरी उत्सवमय माहौल में डूब गई.

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने PM नरेंद्र मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ‘शिखर’ पर फहराए गए भगवा ध्वज और मंदिर में राम लला की मूर्ति के छोटे मॉडल भेंट किए.

इस ऐतिहासिक पल के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये ध्वज… संकल्प है, सफलता है! ये ध्वज… संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है. ये ध्वज… संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणीति है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इसका भगवा रंग और इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति और अंकित कोविदार वृक्ष राम राज्य की कृति को प्रतिरूपित करता है. ये ध्वज संकल्प, सफलता, सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है..”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आने वाली सदियां और सहस्र शताब्दियों तक ये धर्म ध्वज प्रभु राम के आर्दशों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा,ये धर्म ध्वज आह्वान करेगा कि सत्य की जीत होती है असत्य की नहीं. ये धर्म ध्वज उद्घोष करेगा कि सत्य ही ब्रह्म का स्वरूप है. सत्य में ही धर्म स्थापित है. ये धर्म धर्म ध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए यानी जो कहा वही किया जाए…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button