विदेश

रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले में तीन की मौत

कीव: रूस ने रात भर यूक्रेन भर में ड्रोन और मिसाइलों की बमबारी की, जिसमें सोमवार को कम से कम तीन लोग मारे गए. रूसी हवाई हमलों के खिलाफ देशव्यापी अलर्ट की चेतावनी के बीच सोमवार सुबह कीव में कई विस्फोट हुए. सुबह 6 बजे से ठीक पहले देश भर में हवाई हमले के सायरन बजाए गए. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सबसे पहले कहा कि राजधानी में “कई जिले” बिजली के बिना थे. उन्होंने यह भी बताया कि पानी की आपूर्ति को लेकर भी कुछ समस्याएं थीं.

 

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने एक बार फिर तेजी पकड़ना शुरू कर दिया है. रूस और यूक्रेन के बीच अब ड्रोन के द्वारा हमले होने शुरू हो गए हैं. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन हमला शुरू किया है. इससे पहले यूक्रेन की सेना की ओर से भी रूस पर ड्रोन हमला किया गया था. यूक्रेनी आर्मी ने रूस के सारातोव शहर की सबसे बड़ी बिल्डिंग पर ड्रोन से हमला किया है. इस हमले के बाद रूस की ऊंची इमारत पूरी तरह से धुआं-धुआं हो गई.

 

दरअसल, यूक्रेनी आर्मी का रूस पर यह अटैक 9/11 को दोहरा रहा है. रूस के सेरातोव में एक इमारत से ड्रोन टकराया, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अब ये जंग बड़ा रूप ले सकती है.

 

बताया गया कि रूस के सारातोव क्षेत्र के दो प्रमुख शहरों में यूक्रेन ने ड्रोन से हमले किए. यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक महिला घायल हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा है. रूस का कहना है कि उसने वायु रक्षा प्रणालियों कुछ ड्रोनों को नष्ट कर दिया. रूस का दावा है कि उसके मिसाइल से नष्ट किए गए ड्रोन से गिरे मलबे से सारातोव शहर में एक आवासीय परिसर क्षतिग्रस्त हो गया.

 

यूक्रेन की सेना ने सोमवार तड़के कहा कि रूस ने कीव पर ड्रोन हमला किया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी नुकसान की जानकारी नहीं है. कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, “कीव के आसपास के क्षेत्र में शहर की ओर बढ़ते समय 10 ड्रोन नष्ट कर दिए गए.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button