FIFA 2026 में नहीं मिली इन तीन देशों को एंट्री, रेस से हुए बाहर

यूएसए, कनाडा और मैक्सिको द्वारा 2026 में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाने वाला फीफा विश्व कप अभी से ही सुर्खियाँ बटोर रहा है. FIFA की हिस्ट्री में पहली बार, इस बार कुल 48 टीमें भाग लेंगी. इतनी टीमें होने के बाद भी 3 ऐसे देश है जिन्हें इस लिस्ट से बाहर रखा गया है.
जी हाँ, किकऑफ़ से एक वर्ष पहले ही फीफा के आयोजकों ने कुछ कड़े नियम बनाये है जिनमें 3 देशों को फीफा में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है.आइये जानते है उन देशों के नाम और क्यों हुए है वो FIFA से बाहर:
पाकिस्तान:
इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तान का है, पाकिस्तान को फीफा से बेन करने का कारण यह है, कि पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करने वाला नया संविधान नहीं अपनाया. जबकि FIFA और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) द्वारा अगर आप FIFA में आप भाग लेना चाहते है तो इस नियम को अपनाना अत्यंत आवश्यक है. ऐसे में यह प्रतिबन्ध तब ही हटाया जायेगा जब पाकिस्तान का महासंघ निष्पक्ष चुनाव को मंजूरी देगा.
रूस:
रूस की टीम को वर्ष 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ही फीफा और यूईएफए द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बैन कर दिया गया था. आने वाले समय में भी यह प्रतिबंध हटने के संकेत नहीं दिख रहे है.
कांगो:
फीफा द्वारा कांगो पर कांगोली फुटबॉल फेडरेशन (FECOFOOT) के प्रबंधन में “अवैध रूप से तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप” होने की बात की गयी है, जिसका हवाला देते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. फीफा के नियमों के अनुसार फुटबॉल टीम मैनेजमेंट में बाहरी शक्तियों को स्पष्ट रूप से हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है, और चूंकि कांगो इस समस्या को हल करने में असमर्थ रहा है, इसलिए कांगो को बैन किया गया है.
फीफा 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जायेगा. यह मैच संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के 16 शहरों में होंगे. ऐसा पहली बार होगा जब तीन देश संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी करेंगे. इस बार टीम की संख्या भी बढ़ाई गयी है. पिछली बार जहाँ मात्र 32 टीमें थी. वहीं इस बार कुल 48 टीमें हिस्सा लेगी.





