पटेल जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने हर साल 26 जनवरी की तरह ही होगी परेड- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज उन्हें याद किया. उन्होंने ऐलान किया कि सरदार पटेल की जयंती पर अब हर साल एक परेड का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल का आजादी के बाद देश को एक करने में, आज के भारत के निर्माण में एक बड़ा योगदान है। कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती है…गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष से प्रत्येक 31 अक्टूबर को एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी…परेड के दौरान, CAPF और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे…”
#WATCH पटना, बिहार: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल का आजादी के बाद देश को एक करने में, आज के भारत के निर्माण में एक बड़ा योगदान है। कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती है…गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष… pic.twitter.com/B3fKeZzQhh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025
शाह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर इस साल अहमदाबाद के एकता नगर की केवड़िया कॉलोनी में भव्य परेड का आयोजन हो रहा है. वैसे तो साल 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को एक परेड का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार 150 वीं जयंती पर विशेष आयोजन किया गया है. यह परेड देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए है. इस बार रन फॉर यूनिटी को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है. 150 वीं जयंती के मौके पर भारत पर्व का आयोजन 1 नवंबर से 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तक चलेगा.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





