ताज़ा खबरें

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज लोकसभा में होगी बहस, सरकार तीखे सवालों के लिए तैयार

आतंकवाद के खिलाफ देश की सैन्य ताकत का प्रतीक बने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आज (28 जुलाई, 2025) लोकसभा में खास बहस होने जा रही है. इस दौरान सरकार और विपक्ष में घमासान होने की उम्मीद है. शुरुआती हफ़्ते में कई बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद, लोकसभाऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है.

 

बता दें कि, यह बहस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना पक्ष रखेंगे. चर्चा की शुरुआत से पहले ऑपरेशन से जुड़े सभी अहम दस्तावेज संसद में रखे जाएंगे.

 

सूत्रों के मुताबिक, यह बहस करीब 16 घंटे तक चलेगी और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की भी संभावना है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस अभियान की रणनीति, सफलता और इसके पीछे भारत की सैन्य क्षमताओं पर रोशनी डालेंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी लोकसभा में इस चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस चर्चा में हस्तक्षेप करने की उम्मीद है.

 

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को उस समय हुई, जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने 6-7 मई की दरमियानी रात त्वरित कार्रवाई की. यह सैन्य ऑपरेशन सिर्फ 22 मिनट में पूरा हो गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्रवाई को ‘विजय उत्सव’ का नाम दिया और इसे देश की स्वदेशी रक्षा तकनीक की जीत बताया. हालांकि, विपक्ष इस ऑपरेशन की पारदर्शिता और जानकारी को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button