ताज़ा खबरेंभारत

GST में होगा बड़ा बदलाव! आम आदमी के लिए राहत, कई सामान होंगे सस्ते

नई दिल्ली: गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) दरों को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनी मंत्रियों के समूह (GoM) ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

 

क्या बदला?

अब तक जीएसटी की 4 दरें (5%, 12%, 18% और 28%) लागू थीं. लेकिन नई व्यवस्था में इन्हें घटाकर सिर्फ दो स्लैब – 5% और 18% कर दिया जाएगा.

  • 5% टैक्स – जरूरी सामान और सेवाओं पर
  • 18% टैक्स – आम कैटेगरी के सामान और सेवाओं पर
  • वहीं, लक्ज़री और हानिकारक प्रोडक्ट्स (Sin Goods) पर 40% टैक्स जारी रहेगा.

आम जनता को फायदा

इस बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.

  • फिलहाल 12% जीएसटी वाले करीब 99% सामान को 5% स्लैब में लाया जाएगा.
  • वहीं 28% जीएसटी वाले 90% सामान को घटाकर 18% स्लैब में शिफ्ट किया जाएगा.

यानी कई रोज़मर्रा की चीजें सस्ती हो सकती हैं और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

 

बैठक में कौन-कौन थे शामिल?

इस अहम बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल मौजूद रहे.

 

जीएसटी में बदलाव को लेकर क्या बोलीं वित्तमंत्री

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी के मामले पर कहा था कि दरों को युक्तिसंगत बनाने से आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग एवं और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) को अधिक राहत मिलेगी. साथ ही एक आसान और पारदर्शी कर व्यवस्था सुनिश्चित होगी.

 

 

Show More
Back to top button