भारत

कुत्तों के काटने के एक साल में 37 लाख मामले, जानें किस राज्य में डॉग बाइट के सबसे ज्यादा केस

आवारा कुत्तों के आतंक से दिल्ली-एनसीआर के लोग काफी परेशान हैं. आए दिन बच्चे और महिलाएं स्ट्रीट डॉग्स का शिकार हो रहे हैं. राजधानी में बढ़ रहे इन मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक बड़ा आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में मौजूद आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाए. ऐसे में आइए आवारा कुत्तों से जुड़े कुछ फैक्ट आपको बताते हैं.

 

हर साल लाखों की संख्या में शिकार होते हैं लोग

पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों को देखें तो एक साल में आवारा कुत्तों के काटने के मामले लाखों में हैं. इसमें बताया गया है कि बच्चे इसका सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं. साथ ही मौत के आंकड़े भी जारी किए गए हैं.

 

साल 2024 में 37 लाख से ज्यादा लोग हुए शिकार

जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक कुत्ते के काटने के कुल 3717336 मामले सामने आए. यानी करीब 37 लाख से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा. पीआईबी के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 2195122 मामले रूरल इलाकों से आए थे. इसी साल कुत्ते के काटने से 37 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, ज्यादातर मामले रेबीज के थे.

मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 519704 केस 15 साल से कम उम्र के बच्चों के थे, जिन्हें कुत्ते ने काट लिया था.

ज्यादातर लोग ऐसे थे, जिन्होंने कुत्ते के काटने के तुरंत बाद रेबीज की वैक्सीन ले ली. जिसकी वजह से उनकी जान बच गई.

 

किन राज्यों में कितने मामले

देश के तमाम राज्यों में कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं, जिनका आंकड़ा सरकार की तरफ से जारी किया जाता है.

  • राजधानी दिल्ली में पिछले साल यानी 2024 में 25 हजार से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आए
  • तमिलनाडु में चार लाख 80 हजार
  • गुजरात में तीन लाख 92 हजार
  • कर्नाटक में तीन लाख 61 हजार
  • उत्तर प्रदेश में एक लाख 64 हजार
  • राजस्थान में एक लाख 40 हजार
  • बिहार में दो लाख 63 हजार
  • आंध्र प्रदेश में दो लाख 45 हजार और असम में एक लाख 66 हजार मामले सामने आए

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More
Back to top button