मनोरंजन

‘धुरंधर द रिवेंज’ के प्रीव्यू में दिखेगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। खबर है कि फिल्म का टीजर बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी भी मिल चुकी है और अब मेकर्स इसे सिनेमाघरों में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

सीबीएफसी ने पास किया टीजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ का टीजर 107 सेकंड यानी 1 मिनट 47 सेकंड लंबा है। इसे बिना किसी कट-छांट के पास कर दिया गया है। फिल्म के टीजर को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, यानी 16 साल से ऊपर के दर्शक इसे देख सकते हैं।

इस फिल्म के साथ दिखेगा टीजर

बताया जा रहा है कि ‘कॉकटेल 2’ का टीजर 19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के प्रीव्यू शोज के दौरान दिखाया जाएगा। मेकर्स ने इस फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए ये फैसला लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक टीजर पहुंच सके।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘कॉकटेल 2’ को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन की लव फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें प्यार और दोस्ती की कहानी को मॉडर्न अंदाज में दिखाया जाएगा।

फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है, जबकि निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button