भारत

5 मिनट में ऑटो का वादा बना झांसा! रैपिडो पर लगा 10 लाख का जुर्माना

राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो, जो पिछले कुछ सालों में बाइक और ऑटो बुकिंग के लिए काफी लोकप्रिय हुआ है, अब मुसीबत में फंस गया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और ग्राहकों को रिफंड देने का आदेश दिया है। CCPA के मुताबिक, रैपिडो ने पिछले कुछ सालों में ऐसे कई विज्ञापन जारी किए, जो भ्रामक थे। इनमें ‘गारंटीड ऑटो’, ‘5 मिनट में ऑटो’, और ‘50 रुपये कैशबैक’ जैसे दावे शामिल थे। ये विज्ञापन देश के कई शहरों में चलाए गए, लेकिन हकीकत में ये दावे पूरी तरह सही नहीं थे।

इतना ही नहीं, जून 2024 से अब तक रैपिडो के खिलाफ कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। इनमें से आधी शिकायतों का अब तक समाधान नहीं हुआ। ग्राहकों की शिकायतों में पैसा वापस न करना, ड्राइवर का गलत व्यवहार और कैशबैक न देना प्रमुख मुद्दे रहे। रैपिडो ने अपने विज्ञापनों में 50 रुपये कैशबैक देने का वादा किया था, लेकिन यह रकम असल में कॉइन के रूप में दी जाती थी, जिन्हें सिर्फ अगली राइड में इस्तेमाल किया जा सकता था और उनकी वैधता सिर्फ 7 दिन होती थी।

CCPA ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह ग्राहकों को वास्तविक कैशबैक का रिफंड दे, अपने भ्रामक विज्ञापन तुरंत बंद करे और 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button