भारत

मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया हुई डिजिटल, जानें SIR फॉर्म भरने का आसान तरीका

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम इन दिनों युद्धस्तर पर चल रaha है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच काफी जिज्ञासा देखी जा रही है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि इस बार पूरी व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है.

अब घर बैठे भरें फॉर्म, कोई पेपरवर्क नहीं

नई डिजिटल व्यवस्था में मतदाताओं को अब किसी भौतिक फॉर्म की आवश्यकता नहीं है और न ही उसे डाउनलोड करने की कोई जटिलता. मतदाता सीधे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) या CEO West Bengal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. यह डिजिटल पद्धति अनेक नागरिकों के लिए नया अनुभव है, इसलिए इसकी सटीक जानकारी होना आवश्यक है.

SIR का मतलब क्या होता है?

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR एक ऐसी व्यवस्था है जिसके तहत मतदाताओं की समस्त सूचनाओं का पुनः सत्यापन किया जाता है. पहले इस कार्य को मुख्य रूप से ऑफलाइन तरीके से अंजाम दिया जाता था, लेकिन अब निर्वाचन आयोग ने इसे संपूर्ण रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया है. यह वह महत्वपूर्ण अवधि होती है जब चुनाव आयोग प्रत्येक प्रदेश में मतदाता सूची को नए सिरे से अद्यतन करने का कार्य करता है.

EPIC कार्ड की भूमिका और इसका महत्व

इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड यानी EPIC एक विशिष्ट 10 अंकों का कोड है जो आपके मतदाता पहचान पत्र पर अंकित होता है. ऑनलाइन SIR फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए यह आवश्यक है कि आपका EPIC नंबर आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हो. यदि यह जुड़ाव नहीं है, तो इसे तत्काल ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने की सुविधा उपलब्ध है.

SIR फॉर्म भरने का तरीका:

  • voters.eci.gov.in पर जाएं
  • “Fill Enumeration Form” पर क्लिक करें
  • मोबाइल/EPIC नंबर डालें
  • राज्य चुनें और EPIC नंबर दर्ज करें
  • आपकी वोटर डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी
  • अगर EPIC मोबाइल से लिंक नहीं है—तो Form-8 भरकर तुरंत लिंक करें
  • लिंक हो जाने के बाद दोबारा लॉग-इन करें
  • अब पूरा SIR फॉर्म भरें
  • Aadhaar-based e-sign से सबमिट कर दें
  • ध्यान रहे—EPIC में और आधार कार्ड में लिखा नाम मैच करना चाहिए, तभी e-sign काम करेगा.

SIR फॉर्म अपलोड हुआ या नहीं, ऐसे करें चेक:

  • सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर जाएं, ‘Fill Enumeration Form’ पर क्लिक करें, यह आपको Login/Signup पेज पर ले जाएगा.
  • अगर अकाउंट नहीं है तो ‘Sign Up’ पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर डालें, (ईमेल डालना वैकल्पिक है) और captcha भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • अब ‘Login’ पर जाएं, मोबाइल नंबर और captcha डालें, फिर ‘Request OTP’ चुनें. जो OTP आएगा, वह डालकर लॉगिन कर लें.
  • लॉगिन के बाद ऊपर आपका नाम दिखेगा. फिर से ‘Fill Enumeration Form’ पर क्लिक करें.
  • बॉक्स में अपना EPIC (Voter ID) नंबर टाइप करें.
  • ‘Search’ पर क्लिक करें, आपके फॉर्म का स्टेटस दिख जाएगा.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button