मनोरंजन

सबका बदला लेने वापस आ गया तेरा फैजल! ‘द गैंग्स ऑफ वासेपुर’ अब सिनेमाघरों में रिलीज

सबका बदला लेने वापस आ गया तेरा फैजल! आप सभी को ‘द गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का यह फेमस डायलोग तो याद होगा? अगर, ‘हां’ तो आपके और अन्य दर्शकों के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है. कोयला माफिया और बदले की आग से भरी मशहूर प्रतिष्ठित अपराध गाथा से भरपूर ‘द गैंग्स ऑफ वासेपुर’ अब बड़े पर्दे पर शानदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है.

 

‘द गैंग्स ऑफ वासेपुर’ पार्ट 1 और 2, 30 अगस्त को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी और 5 सितंबर तक रहेगी. कश्यप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “तीन दिनों में गैंग वापस आ जाएगी… GOW वापस सिनेमाघरों में.” टिकट मिराज सिनेमाज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इस घोषणा ने उन प्रशंसकों के बीच पुरानी यादों की लहर दौड़ा दी जो एक बार फिर सिनेमाघरों में अपनी पसंदीदा फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया और हुमा कुरेशी के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म महज 149 रुपये की किफायती टिकट कीमत पर प्रदर्शित की जाएगी.

 

झारखंड में धनबाद के पास एक छोटे से शहर वासेपुर में स्थापित, फिल्म अपराध, जबरन वसूली और हत्या में फंसे एक परिवार की तीन पीढ़ियों तक फैले कोयला माफिया की कहानी बताती है. कश्यप और जीशान कादरी की ओर से सह-लिखित, गैंग्स ऑफ वासेपुर का पहला भाग 22 जून 2012 को रिलीज हुआ और दूसरा भाग 8 अगस्त 2012 को स्क्रीन पर आया. साउंडट्रैक स्नेहा खानवलकर और पीयूष मिश्रा की ओर से रचित था और गीत मिश्रा की ओर से लिखे गए थे.

 

कश्यप और जीशान कादरी द्वारा सह-लिखित, गैंग्स ऑफ वासेपुर का पहला भाग 22 जून, 2012 को रिलीज़ किया गया था, और दूसरा भाग 8 अगस्त, 2012 को स्क्रीन पर आया था. साउंडट्रैक स्नेहा खानवलकर और पीयूष मिश्रा द्वारा रचित था, जबकि गीत मिश्रा और वरुण ग्रोवर द्वारा लिखे गए थे.

 

2012 के कान्स डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में इसकी संपूर्ण स्क्रीनिंग की गई, यह यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र हिंदी भाषा की फिल्मों में से एक बन गई और दुनिया भर के विभिन्न फिल्म समारोहों में इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button