पहलगाम हमले के गुनहगार ढेर! ‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना को बड़ी कामयाबी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन महादेव’ में बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेना ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार (28 जुलाई) को तीन आतंकियों को ढेर कर दिया.
ऐसा माना जा रहा है कि इन मारे गए आतंकियों का पहलगाम आतंकी हमले से कनेक्शन हो सकता है. दरअसल कु़छ दिनों पहले ही नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसने मिले इनपुट के बाद सेना ने यह ऑपरेशन किया था. हालांकि सेना की तरफ से अभी इस मुठभेड़ पर आधिकारिक बयान नहीं आया है.
खबरों के मुताबिक, ड्रोन से आतंकियों के शवों को देखा गया है. इन आतंकियों को हाई वैल्यू टारगेट बताया गया है, जिनकी लंबे समय से बेहद सरगर्मी से इनकी तलाश की जा रही थी.
ऑपरेशन में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. बताया जाता है कि मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में ग्रेनेड मिले हैं. सूत्रों का कहना है कि ऐसे खुफिया अलर्ट मिले थे कि दाचिग्राम नेशनल पार्क के पास कुछ बड़े आतंकियों की गतिविधियां देखी गई हैं. इसमें सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप शामिल था.
OP MAHADEV
Contact established in General Area Lidwas. Operation in progress.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/xSjEegVxra
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) July 28, 2025
पहलगाम के बैसरण घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला कर दिया. इन आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उनको गोली मार दी थी. इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक थे. इस हमले की जिम्मेदारी शुरुआत में द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी, जो पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक मोर्चा माना जाता है. हालांकि बाद में उसने इस हमले में हाथ से इनकार कर दिया था.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





