ताज़ा खबरें

होली के रंग में सराबोर हुआ देश, संभल से दिल्ली तक पुलिस मुस्तैद

देश में आज 14 मार्च, यानी शुक्रवार को होली का पावन पर्व मनाया जा रहा है. भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला होली का त्यौहार इस बार जुमे के दिन है, यानी एक होर होली खेली जाएगी तो दूसरी ओर जुमे की नमाज अदा होगी. इस पावन पर्व पर कोई कानून व्यवस्था को हाथ में ना लें और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश ना करे इसके भी पूरे इंतजाम किए गए हैं.

 

रमजाने के जुमे के दिन होली के पर्व पर किसी प्रकार का उपद्रव ना हो इसे लेकर प्रशांसन सतर्क है. दिल्ली से लेकर यूपी तक और देश के अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हर शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर है. जिन इलाकों में आज जुमे की नमाज होनी है वहां विशेष कर पुलिस तैनाती को पहले के मुकाबले बढ़ा दिया गया है.

 

होली और रमजान के इस खास मौके पर पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. पुलिस की एक विशेष यूनिट सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है. डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि होली के मौके पर कोई भी असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करें. इसके लिए सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी की जा रही है. हम लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि ऐसे मौकों पर देखा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों से जुड़े लोग अफवाहों को ज्यादा प्रचारित करते हैं.

 

अफवाहों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने भी विशेष तैयारी कर रखी है. शांति समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों ने पहले ही इसके लिए निर्देश जारी कर रखे है. सोशल ग्रुप के जरिए नजर रखी जा रही है. अफवाह फैलाने पर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जाएगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button