देश पर चढ़ा होली का रंग, विभिन्न राज्यों में आज से ही होली की धूम
देश पर होली का रंग चढ़ गया है. 14 मार्च को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा. आज 13 मार्च को होलिकादहन होगा. होलिकादहन से होली तक की तैयारी पूरी कर ली गई है. देश के विभिन्न राज्यों में आज से ही होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है.
जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने (कल होली के त्यौहार से पहले) एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई.
#WATCH राजस्थान: जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने (कल होली के त्यौहार से पहले) एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। pic.twitter.com/xodyKayhKe
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 13, 2025
अयोध्या में लोगों ने (कल होली से पहले) एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली खेली.
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में लोगों ने (कल होली से पहले) एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली खेली। pic.twitter.com/8hetF5m0uD
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 13, 2025
उत्तर प्रदेश: हाल ही में खुले खग्गू सराय के शिव हनुमान मंदिर में लोगों ने होली खेली और गीत गाए.
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: हाल ही में खुले खग्गू सराय के शिव हनुमान मंदिर में लोगों ने होली खेली और गीत गाए। pic.twitter.com/HxJQZOzP7y
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 13, 2025
वृंदावन में श्री प्रियकांत जू मंदिर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है.
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: वृंदावन में श्री प्रियकांत जू मंदिर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/GGWhiHojHr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 13, 2025
14 मार्च को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली मनाया जाना है. आज 13 मार्च को होलिकादहन होगा. होलिकादहन से होली तक की तैयारी पूरी कर ली गई है. होली के दिन ही रमजान के दूसरे जुमे का नमाज भी है. इसलिए दोनों त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने विशेष तैयारी कर रखी है. उत्तर प्रदेश में होली को लेकर सभी जिलों के पुलिस को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. सभी जगहों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है.





