“सीजफायर अब प्रभावी होगा, प्लीज इसे न तोड़ें”: ईरान के हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”सीजफायर अब प्रभावी होगा. प्लीज इसे न तोड़ें.”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन से जारी युद्ध अब समाप्त होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की है. ट्रंप की इस घोषणा के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर लगातार मिसाइल के हमले किए. ईरान के इस हमले में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि सीजफायर पर सहमति बन गई है, लेकिन ईरान और इजरायल के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. जिसके बाद एक बार फिर ट्रंप ने ट्वीट की मदद से लिखा “युद्धविराम अब प्रभावी है. कृपया इसका उल्लंघन न करें…”
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार सीजफायर लागू होने से ठीक पहले ईरान की तरफ से मिसाइल हमलों की 6 लहरों को इजरायल ने झेला है. इजरायल की मैगन डेविड एडोम राष्ट्र आपातकालीन सेवा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि हालिया हमले से बज उठे सायरन के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर है. ट्वीट में कहा गया है, “दक्षिणी इजरायल में घटनास्थल पर, एमडीए ईएमटी और पैरामेडिक्स अभी गंभीर हालत में 3 लोगों को उपचार प्रदान कर रहे हैं. इसमें 40 साल के आसपास का एक पुरुष, 30 साल के आसपास की एक महिला, और 20 साल के आसपास का एक पुरुष. साथ ही 1 की हालत सामान्य है जबकि 5 अन्य को मामूली चोट आई है.”
इससे पहले इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने जानकारी दी कि ईरान से मिसाइलें छोड़े जाने के बाद इजरायल में सायरन बज रहे हैं. एक बयान में कहा गया है: “थोड़ी देर पहले, IDF ने ईरान से इजरायल राज्य के क्षेत्र की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की. खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं… अलर्ट मिलने पर, जनता को एक संरक्षित स्थान में प्रवेश करने और अगली सूचना तक वहीं रहने का निर्देश दिया जाता है.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





