मनोरंजन

हॉलीवुड से भारत तक गूंजी ‘धुरंधर’ की धूम, निक जोनस ने भाइयों संग ‘शरारत’ पर मचाया तहलका

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ अब सीमाओं को पार कर हॉलीवुड तक पहुंच गई है. प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने अपने भाइयों के साथ फिल्म के हिट गाने ‘शरारत’ पर डांस करते हुए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

जोनस ब्रदर्स ने यूं जीता भारतीय फैंस का दिल

निक जोनस ने अपने बैंड जोनस ब्रदर्स के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘शरारत’ गाने पर हाथ उठाकर जमकर डांस करते नजर आए. वीडियो में उनके भाई भी उनके साथ थिरकते दिखे. वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा – “नया प्री शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

मधुबनती बागची और जैस्मीन सैंडलस की आवाज में गाए गए इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है. म्यूजिक वीडियो में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के शानदार डांस मूव्स देखने को मिलते हैं.

‘नेशनल जीजू’ का ताज पहना फैंस ने

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारतीय फैंस ने निक जोनस को ‘नेशनल जीजू’ घोषित कर दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, “नैशनल जीजू किसी कारण के लिए कहलाते हैं.” दूसरे ने लिखा, “प्री शो प्लेलिस्ट तुरंत चाहिए.”

एक उत्साहित फैन ने कहा, “मेरा दिसंबर ऑफिशियली इसके साथ खत्म हो गया है. जीजाजी नैना लगावा पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “निक जीजू अपनी बेस्ट लाइफ जी रहे हैं.”

‘धुरंधर’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग खूब सराही जा रही है. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में हैं.

फिल्म ने महज दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 460.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. चाहे बॉक्स ऑफिस की ताबड़तोड़ कमाई हो, कलाकारों की एक्टिंग की तारीफें हों या ‘शरारत’ जैसा पॉपुलर गाना – हर तरफ ‘धुरंधर’ की ही चर्चा है. और अब निक जोनस के वीडियो के साथ यह चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है.

Show More
Back to top button