ताज़ा खबरेंमनोरंजन

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार एल्विश के घर पर फायरिंग करने वाले को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ में आरोपी को गोली लग गई.

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार एल्विश के घर पर फायरिंग करने वाले को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ में आरोपी को गोली लग गई.

बता दें कि, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ में इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 17 अगस्त को गुरुग्राम में एल्विश यादव के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी. पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर एक स्वचालित पिस्तौल से आधा दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की.

 

क्या है पूरा मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं थी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी थी, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर के बाहर आते और दूर से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे थे. कुछ सेकंड बाद, उनमें से एक मुख्य द्वार पर झुका और गोलियां चलाता रहा, फिर दोनों भाग गए. इसकी हमले की जिम्मेदारी ‘भाऊ गिरोह’ ने ली है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button