ताज़ा खबरें

वाराणसी से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस के 20 डब्बे पटरी से उतरे

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात बड़ा ट्रेन हादसा हो हुआ जिसमें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. यह हादसा रात करीब 2:45 बजे हुआ जब गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि गनिमत यह है कि इस हादसे में किसी की जान को कोई हानि नहीं हुई है.

 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शनिवार रात अहमदाबाद के लिए रवाना हुई 19168 साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के 20 डब्बे भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए. लोको पायलट के मुताबिक प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया और इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई. कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है.

 

हादसे के सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि ये हादसा कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने बताया कि हादसा बोल्डर टकराने से हुआ.

 

रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव क्या कहा
हालांकि इस हादसे के बाद एक सवाल उठ रहा है कि आखिर रेल पटरी पर इतना बड़ा पत्थर आया कहां से? इस सवाल का जवाब पता लगाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जांच के आदेश दे दिए हैं.

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी-अमदावाद) का इंजन आज तड़के 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीन से टकराकर पटरी से उतर गया. तेजी से टकराने के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित हैं. आईबी और उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस पर काम कर रहे हैं. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button