ताज़ा खबरें

क्या एलन मस्क बनना चाहते हैं ट्विटर के मालिक? 41.39 अर्ब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर

क्या एलन मस्क बनना चाहते हैं ट्विटर के मालिक? 41.39 अर्ब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर

 

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। दरअसल, हाल में एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी और अब उन्होंने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दे दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है।

अरबपति एलन मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर मूल्य पर ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 वर्षीय मस्क ने गुरुवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में इस प्रस्ताव की जानकारी दी है। इस एलान के बाद ट्विटर के शेयर बुधवार को 3.10 फीसदी तक उछलकर 45.85 डॉलर के स्तर पर बंद हुए।। बता दें कि हाल ही में टेस्ला के मालिक ने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को ज्वाइन करने से मना कर दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button