जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है: डोडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

“जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज़ पर फेंकने के लिए उठते थे, अब उन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है.”
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक सार्वजनिक रैली में पहुंचे. जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज़ पर फेंकने के लिए उठते थे, अब उन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है.”
अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, आज़ादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया. इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया. जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की. उन राजनीतिक दलों ने सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया. जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पीसते रहे. परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रही. इन लोगों ने जम्मू कश्मीर में नए नेतृत्व को कभी उभरने ही नहीं दिया.
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, ये तीन खानदान…एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान PDP का है. इन तीन खानदानों ने मिलकर आपके साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है. ये तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर को सालों तक बर्बाद करने के लिए ज़िम्मेदार हैं.
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज़ पर फेंकने के लिए उठते थे, अब उन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है: PM मोदी
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज़ पर फेंकने के लिए उठते थे, अब उन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है: PM मोदी





