ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज, एक घंटे में 4.4 मिलियन व्यूज

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। टीजर को रिलीज के पहले घंटे में ही 4.4 मिलियन (40 लाख) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि जहां यूट्यूब पर इसे 10 लाख लोगों ने देखा, वहीं इंस्टाग्राम पर इसे कहीं ज्यादा दर्शकों ने एंजॉय किया।

टीजर की शुरुआत सलमान खान के दमदार डायलॉग से होती है— “दादी ने सिकंदर नाम रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।” इसके बाद एक्शन सीन्स की झलक मिलती है, जो फैंस को स्क्रीन से बांधकर रखने का वादा करता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं, जिनकी सलमान के साथ रोमांटिक कैमिस्ट्री की झलक भी टीजर में देखने को मिली। हालांकि, यह केवल एक छोटी झलक थी, जिसे लेकर फैंस अब और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


सलमान खान ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा— “जो दिलों पर करता है राज, वो आज कहलाता है सिकंदर!” फिल्म के मेकर्स ने टीजर को दोपहर 3:33 बजे रिलीज किया, जिससे फैंस के बीच अटकलें लगने लगीं कि इस खास समय का क्या मतलब है। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि निर्देशक ए.आर. मुरुगदास का लकी नंबर 9 है, और 3+3+3 = 9 होने के कारण यह समय चुना गया होगा। इस फिल्म के जरिए मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगदास पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने इस कोलैबोरेशन को लेकर कहा—
“सलमान खान के साथ काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा। उनकी एनर्जी और डेडिकेशन ने ‘सिकंदर’ में जान डाल दी है। हर सीन को हमने बेहद बारीकी से क्राफ्ट किया है। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।” फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिन्होंने इससे पहले सलमान खान के साथ ‘किक’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button