ताज़ा खबरेंमनोरंजन

राजकुमार राव की नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर रिलीज, टाइम लूप में फंसी लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ‘स्त्री 2’ के बाद वह प्रोड्यूसर दिनेश विजान की अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म का पहला टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसमें राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है, जो इसके राइटर भी हैं।टीजर की कहानी रंजन (राजकुमार राव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक निराश रोमांटिक है। वह अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन तभी अजीब घटनाएं होने लगती हैं।
रंजन एक टाइम लूप में फंस जाता है, जहां हर दिन उसे लगता है कि उसकी शादी होने वाली है, लेकिन हर बार सिर्फ हल्दी का फंक्शन दोहराया जाता है। बार-बार एक ही दिन को जीते हुए वह अपनी प्रेमिका से मदद मांगता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है।फिल्म की कहानी वाराणसी की पृष्ठभूमि में सेट है, जो छोटे शहर की रोमांटिक कहानियों का आकर्षण समेटे हुए है। यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव और वामिका गब्बी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा—“दिन है उनतीस या तीस? फर्क है बस उन्नीस-बीस! पर ये है क्या मसला? जानिए 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में, तब तक भूल चूक माफ!”

Show More
Back to top button