चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुए खिलाड़ी

भारत औऱ इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाने वाला है. उससे पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. मुकाबले से पहले भारत के 4 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिससे साफ है कि आने वाले मुकाबले में भारत पर दबाव होगा. बता दें कि अब नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हो गए हैं. उनके बारे में BCCI ने अपटेड दिया है कि वो अब बाकी बचे हुए टेस्ट मैच नहीं खेल पााएंगे.
ऐसे में जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जो चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हो गए हैं.
नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. नितीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है.
अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर
अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बेकेनहैम में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएँ अंगूठे में चोट लग गई थी. बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है.
🚨 Squad Update: Nitish Kumar Reddy ruled out of the series. Arshdeep Singh ruled out of fourth Test 🚨
The Men’s Selection Committee has added Anshul Kamboj to the squad.
More details here – https://t.co/qx1cRCdGs0 #TeamIndia #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 21, 2025
इसके अलावा ऋषभ पंत को लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली में चोट लगी थी और हो सकता है कि वह मैनचेस्टर टेस्ट में विकेटकीपिंग न करें. साथ ही भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हैं. आकाश दीप की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है. बता दें कि ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाश दीप ने दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला था.
अंशुल कंबोज को टीम में मिली जगह
रेड्डी की इंजरी भारत की परेशानी बढ़ाने वाली है. आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत की इंजरी से भारतीय टीम पहले से ही मुश्किल में है. चौथे टेस्ट से अर्शदीप सिंह बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह बीसीसीआई ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है.
24 साल के कंबोज ने हरियाणा के लिए 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट लिए हैं. वह पिछले महीने में इंग्लैंड दौरे पर गई भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे. दो चार दिवसीय मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड ने भारत पर 2-1 की बढ़त बना ली है. मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू हो रहा चौथा टेस्ट इस सीरीज में बने रहने के लिए भारत के लिए बेहद अहम है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





