खेलताज़ा खबरें
IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, टीम इंडिया करेगी बैटिंग

IND vs BAN Test Match: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, टीम इंडिया करेगी बैटिंग
भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दोनों के बीच पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
#WATCH चेन्नई (तमिलनाडु): भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच के लिए एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम से बाहर दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह की लहर है। pic.twitter.com/oib36QZGvT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2024
बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश से अभी तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 11 जीते जबकि दो ड्रॉ खेले हैं। हालांकि बांग्लादेश की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।





