खेलताज़ा खबरें

Asia Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल की बतौर उपकप्तान हुई एंट्री, अय्यर नजरअंदाज

भारतीय क्रिकेट फैंस की इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गईं हैं क्योंकि भारतीय चयनकर्ताओं ने एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. एशिया कप की टीम में शुभमन गिल की बतौर उपकप्तान एंट्री हुई है. इसके अलावा टीम में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है.

 

गौरतलब है कि अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है. साथ ही अय्यर को लेकर काफी बातें हो रही थी कि उनका चयन होगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया है. इसके अलावा टीम में युवा वाशिंगटन सुंदर और रियान पराग को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. तेज गेंदबाजी में  हर्षित राणा को भी जगह मिली है. स्पिनर के तौर पर टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं.

 

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट तीसरी बार खेला जाएगा. पूर्व में 2016 और 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन हुआ है. भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें 14 सितंबर को भिड़ने वाली हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button