ताज़ा खबरें

Tamil Nadu: कलपक्कम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को किया संबोधित, कहा कि “DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है”

Tamil Nadu: कलपक्कम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को किया संबोधित, कहा कि “DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने पहले तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की कोर लोडिंग की शुरुआत को देखा।  इसके बाद पीएम मोदी ने कलपक्कम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु की राज्य सरकार DMK पर निशाना साधा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “DMK के लोग संकट के समय संकट प्रबंधन नहीं करते बल्कि मीडिया प्रबंधन करते हैं…इसी से पता चलता है कि DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, “तमिलनाडु के प्रति मेरा लगाव बहुत पहले से है। मुझसे आपका प्रेम बहुत पुराना है, लेकिन इधर कुछ वर्षों से मैं जब भी तमिलनाडु आता हूं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है, इन्हें इस बात से तकलीफ होती है कि भाजपा का जनाधार लगातार यहां बढ़ रहा है…”

उन्होंने कहा कि DMK सरकार ने चेन्नई के लोगों की जरूरतों, आपके सपनों से मुंह फेर रखा है। अभी कुछ समय पहले इतना बड़ा चक्रवात आया लेकिन DMK सरकार ने मदद करने की जगह लोगों की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया। DMK के लोग संकट के समय संकट प्रबंधन नहीं करते बल्कि मीडिया प्रबंधन करते हैं…इसी से पता चलता है कि DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है।”

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “भाजपा की केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए भारत सरकार अनेक योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों को भेज रही है…इन विकास कार्यों के लाखों करोड़ रुपये लूटने में DMK को दिक्कत आ रही है, इस बात से यहां का एक परिवार बहुत परेशान है इसलिए DMK के लोग सोच रहे हैं कि अगर पैसे नहीं तो कम से कम इन कामों का क्रेडिट ही ले लें… मैं DMK को बताना चाहता हूं कि मोदी तमिलनाडु के लोगों का पैसा आपको लूटने नहीं देगा…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “परिवारवादी पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपने भविष्य की सोचती हैं, जबकि मोदी देश के भविष्य का सोचकर काम कर रहा है। परिवारवादी पार्टियों के समय देश के 18,000 गांव में बिजली नहीं थी, देश के ढाई करोड़ से ज्यादा घर अंधेरे में थे। 21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौती ऊर्जा सुरक्षा है, आज हमारी सरकार इस दिशा में भी तेजी से काम कर रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…DMK और कांग्रेस जैसी पार्टियां कहती हैं ‘परिवार पहले’, और मोदी कहता है ‘देश पहले’, इसलिए अब INDI गठबंधन के लोगों ने मुझे गाली देने का नया फॉर्मूला निकाला है। ये लोग कहने लगे हैं मोदी का परिवार ही नहीं है। क्या जिनका परिवार है उन्हें भ्रष्टाचार करने का, सत्ता परिवार के लोगों के लिए हड़पने का लाइसेंस मिल जाता है?… मैंने घर छोड़ा है लेकिन खुद के लिए या मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि मेरे देश के लिए। मेरा देश ही मेरा परिवार है, 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं…जिसका कोई नहीं वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है, मेरा भारत मेरा परिवार!”

उन्होंने कहा कि ने कहा, “कांग्रेस, DMK और INDI गठबंधन से जुड़ी पार्टियां भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूबी हुई हैं… INDI गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देने वाले एक फैसले को आज सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है, मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। इस फैसले के बाद INDI गठबंधन में मातम छाया हुआ है… INDI गठबंधन को रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार के अलावा न तो कुछ करना आता है, न करने का इरादा है और न ही वे अपने परिवार के बाहर सोच सकते हैं…”

पीएम मोदी ने कहा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “परिवारवाद का एक स्वभाव है, परिवारवादी पार्टियों का परिश्रम से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता इसलिए परिवारवाद अपने साथ अहंकार लेकर आता है। जब कोई परिवारवादी सरकार में अहम पद पर आ जाता है तो उसे लगता है कि देश और देश की जनता उसकी गुलाम है… आज हमने देखा कि कैसे सुप्रीम कोर्ट ने DMK परिवार के एक मंत्री से सख्त सवाल किए हैं। करोड़ो लोगों की आस्था का घोर अपमान करना भी परिवारवादियों की पहचान है… मुझे अफसोस है कि जिन्हें अपने अहंकार में जनता की भावनाओं की परवाह नहीं है वह तमिलनाडु सरकार में प्रमुख पद पर बैठे हैं।”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button