ताज़ा खबरें

ताजमहल को लेकर जयपुर की राजकुमारी ने किया बड़ा दावा, कहा- हमारे घराने की जमीन पर बना है ताजमहल

ताजमहल को लेकर जयपुर की राजकुमारी ने किया बड़ा दावा, कहा- हमारे घराने की जमीन पर बना है ताजमहल

 

जयपुर राजघराने की राजकुमारी व राजसमंद से सांसद दीया कुमारी ने दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। सांसद दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं, जो बताते हैं कि पहले ताजमहल की जमीन जयपुर के पुराने राजपरिवार की विरासत थी, जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया। जब शाहजहां ने जयपुर परिवार की जमीन ली तो परिवार उसका विरोध नहीं कर सका, क्योंकि तब उसका शासन था। उन्होंने ताजमहल के बंद तहखाने खुलवाने की मांग की है।

मीडिया से बातचीत में सांसद दीया कुमारी ने कहा, ‘मैं ये नहीं कहूंगी कि पूरे ताजमहल को ढहा देना चाहिए, लेकिन ये जरूर है कि ताजमहल के जो हिस्से बंद हैं उसपर एनक्वायरी होनी चाहिए। उसको खोला जाना चाहिए, ताकि पता चल सके कि वहां क्या है, क्या था और क्या नहीं था। सारे तथ्य तभी साफ़ होंगे जब उसकी प्रोपर जांच होगी।’

सांसद दीया कुमारी ने आगे कहा, ‘वो जमीन (ताजमहल की जमीन) जो है उसको लेकर हमारे पास भी दस्तावेज हैं। हमारे दस्तावेज में है कि पहले वह पैलेस था, शाहजहां ने उसपर कब्जा किया, उस वक्त तो वह पावर में थे। लेकिन आज भी अगर कोई सरकार जमीन अधिग्रहण करती है तो उसका मुआवजा देती है। उस वक्त ऐसा कोई कानून नहीं था कि हम मुआवजा के लिए अपील करते। यह क्लियर है कि ताजमहल की जमीन जयुपर राजपरिवार की थी।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button