खेलताज़ा खबरें

T20 वर्ल्ड कप 2024: भारतीय टीम ने की धमाकेदार शुरुआत, आयरलैंड को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

T20 वर्ल्ड कप 2024: भारतीय टीम ने की धमाकेदार शुरुआत, आयरलैंड को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार जीत से शुरुआत की है। इस टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना पहला मैच खेला। इस दौरान टीम इंडिया ने आयरलैंड  8 विकेट से करारी मात दे दी। टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी ने आयरलैंड की टीम को मात्र 16 ओवर में ही समेत दिया, जहाँ आयरलैंड की टीम केवल 96 रन ही बनाने में सक्षम हो पायी।

भारत ने यह मुकाबला 12.2  ओवर में जीत लिया। इस जीत के हीरो भारतीय गेंदबाजों के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा रहे। रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया। बता दें टी20 वर्ल्ड कप में ये सिर्फ चौथा मौका है जब टीम इंडिया ने सामने वाली टीम को 100 रन के अंदर ऑल आउट किया है। इससे पहले टीम इंडिया ये कारनामा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया है।

इस मैच में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। वहीं, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया। दूसरी ओर अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज के नाम एक-एक सफलता रही। बता दें टीम इंडिया ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें से 5 गेंदबाजों को सफलता मिली।

टीम इंडिया ने इस पारी के दौरान आयरलैंड के 6 बल्लेबाजों को शुरुआती 10 ओवर में आउट किया। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में ये सिर्फ दूसरा मौका है जब टीम इंडिया ने शुरुआती 10 ओवर में 6 विकेट हासिल किए। इससे पहले 2012 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को शुरुआती 10 ओवर में  किया था।

भारतीय टीम इस जीत से 2 अंक लेकर ग्रुप में पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस ग्रुप में भारत-पाकिस्तान समेत 5 टीमें हैं। भारत के इस प्रदर्शन ने पाकिस्तानी टीम में खौफ भर दिया होगा. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button