T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल के लिए तैयार टीमें, इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 (T20 World Cup 2024) अंतिम पड़ाव की ओर है. वहीं बांग्लादेश पर अफगानिस्तान की 8 रन की रोमांचक जीत के साथ टूर्नामेंट की सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गई है. ग्रुप 1 से भारत और अफगानिस्तान सेमिफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं तो वहीं ग्रुप 2 से दक्षिण अफ्रीका व इंग्लैंड की टीम ने अंतिम 4 में जगह बना ली है.
बात करें सेमीफाइनल के मुकाबलों की तो अफगानिस्तान का सामना 27 जून को दक्षिण अफ्रीका (Afghanistan Vs South Africa) से होगा जबकि इसी दिन दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड (India Vs England) से होगा. टीम इंडिया की बात करें तो वह लगातार दूसरे टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ रही है 2022 के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों को मुकाबला हुआ था तब भारतीय टीम को 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा ब्रिगेड के पास इस बार पिछली हार का बदला चुकाने का मौका होगा.
टी20 वर्ल्डकप में दोनों टीमें अब तक 4 बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ने दो-दो बार जीत हासिल की है. भारतीय टीम ने जहां 2007 और 2012 में जीत हासिल की थी जबकि इंग्लैंड टीम 2009 और 2022 में भारी पड़ी थी. बात अगर आंकड़ों की करें तो दोनों टीमें 23 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं. इस दौरान भारत ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है तो इंग्लैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. भारत का इंग्लैंड के खिलाफ 52.17 का जीत प्रतिशत है. आखिरी बार दोनों देश 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़े थे, जहां टीम इंडिया को हार को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.






hgh-x2 kaufen
References:
hgh pen kaufen