खेल

IND vs AUS : T20 World Cup काउंटडाउन शुरू, आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

मोहाली: मोहाली: मेन इन ब्लू मंगलवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुखाबला आज शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

 

कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ विश्व कप से पहले दो घरेलू टी20 सीरीज का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. विश्व कप प्लेइंग इलेवन संयोजन के साथ टीम के खेल और श्रृंखला में आगे बढ़ने की उम्मीद है.

 

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया इन दोनों पक्षों के बीच टकराव हमेशा से ही जोरदार रहा है. हालांकि, एरोन फिंच और उनकी टीम प्लेइंग इलेवन के साथ कुछ प्रयोग करने की कोशिश करेगी. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सीरीज से आराम दिया गया है. स्मिथ टी 20 विश्व कप से पहले अपनी बल्लेबाजी के साथ कुछ रन बनाने और पटरी पर आने की कोशिश करेंगे.

 

एशिया कप में के दुर्भाग्यपूर्ण अंत के बाद, कप्तान रोहित शर्मा ने दावा किया कि आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम 90-95% तैयार है. टीम आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहेगी.

 

टीम इस प्रकार हैं:

आस्ट्रेलिया: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा

 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button