T20 World Cup: अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

T20 World Cup: 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए.
T20 World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारटीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए. बताया जा रहा है कि रोहित की कलाई में चोट लगी है. हालांकि चोट कितनी गंभीर है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. बता दें कि भारतीय टीम को 9 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच एडिलेड में खेलना है.
बताते चलें कि इस वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. 5 मुकाबलों में केवल एक मुकाबले में रोहित ने अर्धशतक लगाया वहीं वाकी सभी मुकाबलों में उन्हें उनकी खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है. रोहित ने इस लीग में अबतक कुल 89 रन ही बनाए हैं.
बता दें कि जब सोशल मीडिया रोहित के चोट की खबर सामने आई तो फैन्स काफी हैरान रह गए थे. लेकिन फिर से रोहित ने अभ्यास करना शुरू किया तो फैन्स ने राहत की सांस ली है.





