T20 वूमेन्स वर्ल्ड कप 2024: न्यूजीलैंड ने भारतीय की टीम को दी शिकस्त, 58 रनों से हराया

T20 वूमेन्स वर्ल्ड कप 2024: न्यूजीलैंड ने भारतीय की टीम को दी शिकस्त, 58 रनों से हराया
आईसीसी टी20 महिला विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ खेला। इस दौरान न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया को 58 रन से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, इस दौरान टीम ने 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
भारत:
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, दयालन हेमलता, एस सजना, यास्तिका भाटिया, आशा शोभना.
न्यूजीलैंड:
सुजी बेट्स, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), हन्ना रोवे, रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास, ली ताहुहु, लेघ कास्पेरेक, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर.





