ताज़ा खबरें

T20 WC IND W vs PAK W: पाक टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, भारत ने पहले की गेंदबाजी

T20 WC IND W vs PAK W: पाक टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, भारत ने पहले की गेंदबाजी

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ है। इस दौरान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शुरुआत हार से हुई है।

टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे मैच में भारत के सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है। इस मैच में टीम इंडिया पिछले मैच की हार भूलकर उतरेगी और जीत का खाता खोलना चाहेगी।

भारत के लिए ये मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर उसे पाकिस्तान से हार मिलती है तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाने के अभियान को बड़ा झटका लग सकता है। इसलिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाल टीम को हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें टी20 में कुल 15 बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें से 12 बार भारत को जीत मिली तो वहीं तीन मैचों में पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है।

भारत और पाकिस्तान की टीम:

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) (सब्जेक्ट टू फिटनेस) , पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (सब्जेक्ट टू फिटनेस) और सजना सजीवन.

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (सब्जेक्ट टू फिटनेस), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button