कोलकाता डॉक्टर केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, 20 अगस्त को होगी सुनवाई
कोलकाता डॉक्टर केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, 20 अगस्त को होगी सुनवाई
पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट 20 अगस्त को इस मामले की सुनवाई करेगा। मंगलवार यानी 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी। pic.twitter.com/d7ZJxEnsrp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
9 अगस्त को 31 साल की रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल में मृत हुई पाई गई थी. हत्या के बाद से ही देश भर में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इस मामले को लेकर देश भर के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।
बता दें कि 9 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। इसके बाद करीब 10:00 बजे टाला थाने की पुलिस मौके पर आई थी। मृत डॉक्टर के शव पर काफी चोट के निशान थे। हालांकि आरंभ में अस्पताल के पदाधिकारियों ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को आत्महत्या करार दिया था, लेकिन बाद में कथित तौर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि ट्रेनी डॉक्टर की रेप करने के बाद हत्या कर दी गयी थी।





