सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में लगेगा प्यार संग कॉमेडी का तड़का

बॉलीवुड की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसे देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. हम बात कर रहे हैं वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की जो लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के गाने ‘बिजुरिया’ और ‘पनवाड़ी’ चार्टबीट पर टॉप पर बने हुए हैं. अब फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है.
ट्रेलर की शुरुआत ही कॉमिक अंदाज़ से होती है, जहां वरुण धवन अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा देते हैं. जाह्नवी कपूर संग उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ताज़गी भरी लग रही है और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वरुण के डायलॉग्स में मज़ेदार पंच हैं, जो फिल्म को और भी हल्का-फुल्का बना देते हैं.

हालांकि, रोहित और सान्या के किरदार थोड़े फीके नज़र आते हैं, लेकिन फिल्म की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही है. अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं और दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
फैंस का कहना है कि इस फिल्म में उन्हें वरुण धवन की पिछली हिट फिल्मों हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बदरीनाथ की दुल्हनिया जैसी वाइब महसूस हो रही है. ऐसे में फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





