भारत

Sunita Williams और Butch Wilmore पृथ्वी पर वापसी को है तैयार

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने क्रू मेंबर बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ पृथ्वी के लिए रवाना हो गई हैं. वे अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे. उनकी वापसी पहले पिछले बुधवार को होनी थी, लेकिन मौसम की स्थिति के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया.

नासा ने मौसम और समुद्री परिस्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए वापसी की योजना बनाई.

क्रू ने वैसे तो बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सात दिनों के लिए रुकने का ही मिशन रखा था। लेकिन हीलियम रिसाव सहित अन्य तकनीकी समस्याओं ने अंतरिक्ष यान को उनकी वापसी के लिए असुरक्षित बना दिया. नतीजतन, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर उनका प्रवास बढ़ा दिया गया.

वापसी की प्रक्रिया सोमवार शाम को शुरू हुई.

स्पेसक्राफ़्ट स्पलैशडाउन फ्लोरिडा के तट पर होना निर्धारित है. उतरने के बाद, विलियम्स और चालक दल को टेक्सास के ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया जाएगा. वहां, उन्हें चिकित्सा मूल्यांकन, मिशन के बाद की जानकारी और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ फिर से तालमेल बिठाने में मदद करने के लिए रिकवरी प्रोटोकॉल से गुजरना होगा.

नासा ने घोषणा की है कि इस वापसी यात्रा का सीधा प्रसारण किया जाएगा. सोमवार को अनडॉकिंग और मंगलवार को स्प्लैशडाउन को नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button