ताज़ा खबरें

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

दिल्ली एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. गुरुवार, 10 जुलाई को सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर दिल्ली-NCR के पास धरती कांपने लगी. भूकंप की तीव्रता अनुमानित 4.1 है.  दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

दिल्ली-एनसीआर में आये भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. भूकंप की तीव्रता 4.1 थी. भूंपकी वजह से करीब 10 सेकेंड तक धरती कांपती रही. लोग डर कर घर से बाहर की ओर भागे. सबसे अधिक डर तो उन्हें लगा जो बड़ी और ऊंची इमारतों में रहते हैं. दिल्ली-एनसीआर की सोसाइटी में भूकंप से अफरा-तफरी मच गई और बाहर की ओर भागते दिखे.

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप 10 जुलाई 2025 को सुबह 9:04 बजे आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है. हरियाणा के सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर धरती कुछ सेकंड तक हिली. इसके अलावा, यूपी के मेरठ और हापुड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

 

दिल्ली एनसीआर में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, लेकिन अक्सर इनका केंद्र दिल्ली से दूर, कभी-कभी अफगानिस्तान तक होता है. दिल्ली भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन IV में आता है. यह भारत में भूकंपीय दृष्टि से दूसरी सबसे अधिक सक्रिय श्रेणी मानी जाती है. इस कारण राजधानी में हल्के या मध्यम तीव्रता के झटकों की संभावना हमेशा बनी रहती है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button