मनोरंजन

‘परम सुंदरी’ के सितारे पहुंचे शिरडी, वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले दोनों स्टार्स ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा साईं बाबा के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जान्हवी ने सफेद रंग का सूट पहना था, जिस पर फ्लोरल प्रिंटेड डिजाइन थी, जबकि सिद्धार्थ हल्के नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। फैंस को दोनों का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऊं साईं राम”, जबकि दूसरे ने कहा, “शिरडी साईं नाथ महाराज की जय”। कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है। इसके गाने पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button