बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़, करंट फैलने से 2 लोगों की मौत

सावन के तीसरे सोमवार यानि रविवार-सोमवार रात करीब दो बजे बाराबंकी के पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर से बुरी खबर समाने आई. सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन करने पहुंची. इस दौरान एक बड़े हदासे में 2 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई.
दरअसल, बिजली का तार टूटकर गिरा, जिससे टीन शेड में करंट उतर गया. करंट के चपेट में आने से भगदड़ मच गई. हादसे में करीब डेढ़ दर्ज़न से अधिक शिवभक्त श्रद्धालु घायल हो गए हैं. साथ ही 2 लोगों की मौत हो गई. इस दुखद हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.
हादसे का संज्ञान लेने पहुंचे डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय. उन्होंने बताया, ‘बंदरों की उछल-कूद के चलते बिजली का तार गिरा, जिससे हादसा हुआ. घायलों का इलाज जारी है.’ उन्होंने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हैं. जिनकी स्थिति गंभीर है, उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद बाराबंकी में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में बिजली का तार गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





