ताज़ा खबरेंविदेश

श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ करीबी संबंध बनाने चाहते हैं। इसके साथ ही  उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश में आयी सबसे बड़े आर्थिक संकट में सहायता करने के लिए भारत का धन्यवाद दिया। गुरुवार को यूनाइटेड नेशनल पार्टी के 73 वर्षीय नेता रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के 26वें प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया।

विक्रमसिंघे (73) ने देश की कर्ज से दबी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और सियासी उठा-पटक को समाप्त करने के लिए गुरुवार को श्रीलंका के 26वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। विक्रमसिंघे ने उनके देश की भारत द्वारा की गयी आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए कहा, ”मैं भारत से करीबी संबंध चाहता हूं और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।” उनकी यह टिप्पणियां शपथ लेने के बाद गत रात आयोजित एक धार्मिक समारोह में आयी।

बता दें कि भारत ने इस साल जनवरी से कर्जों, क्रेडिट लाइनों और क्रेडिट स्वैप में श्रीलंका को 3 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की सहायता की है। भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुसार गठित नई श्रीलंकाई सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक है और द्वीप राष्ट्र के लोगों के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता जारी रहेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button