ताज़ा खबरें

श्रीलंका में मंडराया आर्थिक संकट, राष्ट्रपति निवास के सामने जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

श्रीलंका में मंडराया आर्थिक संकट, राष्ट्रपति निवास के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन

 

श्रीलंका में पिछले कई हफ्ते से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में श्रीलंका की बिगड़ी आर्थिक हालत को लेकर लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आलम यह है कि गुरुवार देर शाम को सैकड़ों लोगों ने राष्‍ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के घर पर भी  चढ़ाई करने का प्रयास किया। हजारों की संख्‍या में प्रदर्शनकारी पोस्‍टर लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

 

 

गुरुवार देर रात को कोलंबो में करीब 5,000 से भी अधिक लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर के सामने भी भारी विरोध प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति के घर पर चढ़ाई करने के प्रयास के चलते भीड़ की पुलिस से झड़प हुई है, इतना ही नहीं, हालात इतने बिगड़ गए कि स्‍पेशल टास्‍क फोर्स को बुलाना पड़ा। लोगों ने भी पुलिस पर पत्‍थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button