ताज़ा खबरेंविदेश

श्रीलंका संकट को लेकर केंद्र की सर्वदलीय बैठक आज , निर्मला सीमतारमण और एस जयशंकर विपक्ष को देंगे जानकारी

श्रीलंका संकट को लेकर केंद्र की सर्वदलीय बैठक आज , निर्मला सीमतारमण और एस जयशंकर विपक्ष को देंगे जानकारी

पड़ोसी देश श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट को लेकर केंद्र सरकार ने आज यानी मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक को विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक शाम 5 बजे शुरू होगी।

केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी दलों के नेताओं को श्रीलंका संकट पर जानकारी देंगे। बैठक में पड़ोसी देश के हालातों पर चर्चा होगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को सर्वदलीय बैठक की घोषणा की थी।

बता दें श्रीलंका पिछले सात दशकों में सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जहां एक तरफ विदेशी मुद्रा की कमी के कारण भोजन, ईंधन और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं के आयात में बाधा आ रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शनों के बाद आर्थिक संकट से उपजे हालातों ने देश में एक राजनीतिक संकट को भी जन्म दिया। कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में शुक्रवार को आपातकाल घोषित किया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button