IPL 2024खेल

SRH vs KKR, Qualifier 1: कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल की जंग

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के इस सीजन को अपने 4 क्वालिफायर मिल चुके हैं वहीं आज से क्वालीफायर मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं. मंगलवार, 21 मई यानी आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है. आज यह दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान में आमने सामने होंगी.

 

बता दें कि आज का यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं आज का यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और चांस मिलेगा. हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा.

 

गौरतलब है कि अंक तालिका में 20 अंक के साथ कोलकाता पहले स्थान पर है वहीं बारिश के कारण मुकाबला रद्ध होने के कारण 17 अंक के साथ हैदराबाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर कायम है ऐसे में आज का यह मुकाबला नंबर वन फाइनलिस्ट के तौर पर होने वाला है.

 

केकेआर को श्रेयस अय्यर की कप्तानी काफी रास आई है. ऐसा पहली बार हुआ है जब केकेआर ने टेबल टॉप करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई हो. केकेआर 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल पर टॉप कर चुकी है.

 

दूसरी ओर पैट कमिंस आईपीएल में पहली बार हैदराबाद (SRH)की कमान संभाल रहे हैं. हैदराबाद ने 14 में से 8 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है. हैदराबाद का यह सीन बेहतरीन गया है. टीम ने अबतक आईपीएल के इस सीजन में कई कीर्तीमान स्थापित किए है. अब देखना यह है कि दो बेस्ट की टक्कर में आखिर आज का विजेता कौन होता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button