Squid Game 2 Teaser Released: एक बार फिर मौत के खेल के लिए हो जाएं तैयार

स्क्विड गेम लवर्स के लिए अच्छी खबर है! क्योंकि चाईनीज मूवी स्क्विड गेम के पार्ट 2 का टीजर आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. नेटफ्लिक्स ने अपने अधिकारिक हैंडल पर टीजर रिलीज कर सबको खुश कर दिया है.
मनोरंजक टीजर ली जंग-जे द्वारा अभिनीत सेओंग गि-हुन की वापकी की एक झलक पेश करता है, जो अस्तित्व की एक और खतरनाक और घटनापूर्ण यात्रा पर निकलता है.
बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ये टीजर अटलांटा में अपने गीकेड वीक इवेंट के दौरान लॉन्च किया है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘स्क्विड गेम’ सीजन 2 का नया टीजर शेयर किया है. इस टीजर में मेकर्स ने दिखाया है कि इस बार ली जंग-जेई के किरदार को किन खतरों से सामना करना है.
टीजर महज 59 सेकंड्स का है जिसकी शुरुआत ली की आंख खुलने से होती है. जिसके बाद एक बार फिर गेट के बाहर देखने को मिलता है मास्क मैन. इस टीजर में यह भी दिखाया गया है कि पैसों के लिए ये अगला खेल किस हद तक जानेवाला है. इन झलकियों में ली जंग-जे के कैरक्टर का नंबर 456 दिख रहा है. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘खेल कभी रुकता नहीं है, क्या आप खेलने के लिए तैयार हैं? स्क्विड गेम सीजन 2 दिसंबर 26 को आ रहा है.





